लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस में झगड़ाः पीसी चाको को हटाओ और किसी बाहरी को दिल्ली का अध्यक्ष मत बनाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 19:52 IST

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको को हटाने की मांग करते हुए भी दूसरा हस्ताक्षर अभियान चलाया है। दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘नए अध्यक्ष के तौर पर कीर्ति आजाद के नाम की चर्चा हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं का कहना है कि हस्ताक्षर वाले पत्रों को इस सप्ताह के आखिर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा जाएगा। हाल ही में आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हुई थी।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के तौर पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के नाम की चर्चा के बीच पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने बाहरी व्यक्ति को नया अध्यक्ष बनाने के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्लीकांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको को हटाने की मांग करते हुए भी दूसरा हस्ताक्षर अभियान चलाया है। दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘नए अध्यक्ष के तौर पर कीर्ति आजाद के नाम की चर्चा हुई थी।

यह नाम हमारी पार्टी के ज्यादातर नेताओं और कार्यकर्ताओं को अस्वीकार्य है।’’ इन दोनों हस्ताक्षर अभियानों में शामिल नेताओं का कहना है कि हस्ताक्षर वाले पत्रों को इस सप्ताह के आखिर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हुई थी। वह इसी साल फरवरी में कांग्रेस में शामिल हुए थे। आजाद पहले भाजपा में थे। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 51 जिला एवं शहर अध्यक्ष नियुक्त किए

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की नयी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद मंगलवार को 51 जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।

पिछले दिनों हुए सोनभद्र हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवारों के सदस्यों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलवाने वाले युवा आदिवासी नेता रामराज गोंड को सोनभद्र कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष और चार युवा नेताओं को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही कई महासचिवों एवं सचिवों की नियुक्ति की गई थी तथा वरिष्ठ नेताओं वाली एक सलाहकार समिति भी बनाई गई थी। 

टॅग्स :कांग्रेसदिल्लीसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील