लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर, वीडियो आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: April 8, 2023 07:43 IST

अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि तेज हवा के कारण आग जल्दी फैल रही थी। इस आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया है। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। और स्थिति कंट्रोल में है।

Open in App
ठळक मुद्देआग बुझाने में दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस के दुआ ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के टिकरी पीवीसी बाजार में स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने में दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि हवा के कारण आग तेजी से फैल रहा है।

उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस के दुआ ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही 26 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि तेज हवा के कारण आग जल्दी फैल रही थी। इस आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया है। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। और स्थिति कंट्रोल में है।

इससे पहले गुरुवार उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में आग लग गई थी जिसमें से दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली की दीप विहार के एक घर में आग लग गई है। घर में कुछ लोग फंसे थे। आग घर की पहली मंजिल में लगी थी और सीढ़ियों और ऊपरी मंजिलों पर धुआं भर गया था। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के सचल गश्ती वाहन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। 

टॅग्स :अग्निकांडआगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब