लाइव न्यूज़ :

महिला स्वास्थ्यकर्मी ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:15 IST

Open in App

नोएडा(उप्र),22 दिसंबर नोएडा थाना सेक्टर 39 में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 99 में रहने वाली एक स्वास्थ्य कर्मी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हेमंत नामक युवक से उसका कुछ समय पूर्व संपर्क हुआ और कुछ दिन की मुलाकातों के बाद हेमंत ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि हेमंत ने इस बीच अपने परिजनों से भी उससे मिलवाया तथा उसके परिजनों ने शगुन के रूप में उसे कुछ पैसे दिए।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इस बीच वह गर्भवती हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला का गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?