लाइव न्यूज़ :

शुल्क नियमन समिति ने श्रीनगर में निजी विद्यालय की जांच का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:18 IST

Open in App

श्रीनगर, दो नवंबर जम्मू कश्मीर में विद्यालयों के शुल्क नियमन के लिए एक समिति ने यहां एक अग्रणी निजी विद्यालय के वित्तीय मामलों की विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन से मामले की जांच के लिए निर्दलीय प्राधिकारी को नियुक्त करने के लिए कहा है।

निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण और नियमन (एफएफआरसी) के लिए समिति ने प्राधिकारी को दो महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा है।

एफएफआरसी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दिखाई देता है कि ‘श्रीनगर में अथ्वाजन, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एक सोची समझी’’ योजना के जरिए काफी पैसा कमाया। एफएफआरसी के अध्यक्ष जम्मू कश्मीर के पूर्व न्यायाधीश मुजफ्फर हुसैन हैं।

समिति ने सोमवार को दिए एक आदेश में कहा, ‘‘एफएफआरसी का यह सुनिश्चित करना वैधानिक कर्तव्य है कि शिक्षा का वाणिज्यीकरण न हो।’’ उसने कहा कि स्कूल के शुल्क और अन्य रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद यह पाया गया कि न्यास में विजय धर और उनकी पत्नी किरण धर के अलावा उनके दो बेटे भी न्यासी हैं। इस स्कूल की स्थापना 2003 में डी पी धर मेमोरियल ट्रस्ट ने की थी।

समिति ने कहा कि न्यासी विजय धर और किरण धर तथा अन्य लोगों ने डीपीएस मेमोरियल ट्रस्ट को वित्तीय सहायता मुहैया करायी और वे दिए गए धन पर 12 प्रतिशत का ब्याज ले रहे हैं जो बैंक की ब्याज दर से कहीं अधिक है।

विद्यालय पर जमकर बरसते हुए समिति ने कहा कि किराया न्यास के सदस्य वसूल रहे हैं जो जमीन के मालिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब