लाइव न्यूज़ :

बेटे की दवा के लिए मजदूर ने किया 300 किमी का सफर, तपती धूप में भूखे पेट चलाई साइकिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2021 18:31 IST

एक पिता ने अपने बीमार बेटे की दवा के लिए साइकिल से 300 किमी की लंबी दूरी को छोटा कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देबेटे की दवा के लिए साइकिल पर किया 300 किमी का सफरकई किमी भूखे पेट चलाई साइकिलकई जगह पुलिस ने रोका, लेकिन सभी ने जाने दिया

अपनों को बचाने की जद्दोजहद न पथरीले रास्तों को देखती है और न ही मीलों लंबे सफर को। पिछले लॉकडाउन में ऐसी बहुत सी कहानियां सामने आई थीं, जिसमें लोगों ने लंबी दूरियां तय की थी। ऐसी ही एक और कहानी सामने आई है। जिसमें एक पिता ने अपने बीमार बेटे की दवा के लिए साइकिल से 300 किमी की लंबी दूरी को छोटा कर दिया। 

कर्नाटक के मैसूर स्थित कोप्पालु गांव में रहने वाले 45 साल के आनंद ने बेटे की दवा लाने के लिए साइकिल से 300 किमी का सफर तय किया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने बेटे की दवा के लिए यहां पता किया, लेकिन दवा कहीं नहीं मिली। वह एक दिन के लिए भी दवा लेना नहीं छोड़ सकता है। मैं बेंगलुरु गया और इसके लिए मुझे तीन दिन लगे।'

बेटे को 18 साल तक लेनी होगी दवा

आनंद एक मजदूर हैं। उनका बेटा बीमार रहता है, जिसका इलाज बेंगलुरु के निमहंस अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर्स ने उसके बेटे को 18 साल तक दवा लेने के लिए कहा है। साथ ही हिदायत दी है कि वह एक भी दिन के लिए दवा नहीं छोड़े। साथ ही डॉक्टर्स ने कहा है कि संभव है कि इसके बाद उसका बेटा ठीक हो जाए। 

रास्ते में झेलनी पड़ी कई मुश्किलें

यही कारण था कि मैसूर के अपने गांव से उन्होंने बेंगलुरु तक का 300 किमी तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान रास्ते में कई मुश्किलों को झेलते हुए वे अपनी मंजिल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि साइकिल पर 300 किमी का सफर आसान नहीं था। तपती धूप के साथ कोरोना के चलते राज्य में पाबंदियां है। ऐसे में कई बार पुलिस ने रोका, लेकिन जब उन्होंने मेरी परेशानी के बारे में जाना तो जाने दिया। 

भूखे पेट किया कई किमी का सफर

आनंद ने बताया कि उनके पास रास्ते में खाना खाने के भी पैसे नहीं थे। इसलिए कई किमी भूखे रहकर ही साइकिल चलानी पड़ी। आनंद का कहना है कि बेटा जब छह माह का था, तभी से ही बीमारी से जूझ रहा है। अस्पताल में बेटे की दवा हर दो महीने में मुफ्त मिलती हैं। हालांकि कोविड-19 पाबंदियों के कारण इस बार हम अस्पताल नहीं जा सके। हम आपको बता दें कि कर्नाटक में 7 जून तक कोविड-19 के कारण पाबंदियां लगाई गई है। 

टॅग्स :कर्नाटककोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'