लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर बुंदेलखंड में किसानों का उपवास

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:46 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 30 जनवरी नए कृषि कानूनों और दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के संबंध में किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में शनिवार को उपवास रखकर प्रदर्शन किया।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन से जुड़े किसानों ने शनिवार को गांधी जी की पुण्य तिथि पर बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर में एक दिन का उपवास रखकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि दिल्ली की हिंसा और लाल किला परिसर में हुई घटना में सरकार समर्थित असामाजिक तत्व शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

शर्मा ने कहा, ‘‘हम देश के किसान शांति के साथ तीनों नए कृषि कानून वापस लेने के साथ ही दिल्ली हिंसा को लेकर किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मामले रद्द करने की मांग करते हैं।’’

इसी प्रकार, फतेहपुर जिले की नहर कॉलोनी में किसान नेता वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में किसानों ने एक दिन का उपवास रखकर विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा