यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी से फास्टैग स्कैनर की सुविधा उपलब्ध होगी

By भाषा | Published: January 12, 2021 10:59 AM2021-01-12T10:59:57+5:302021-01-12T10:59:57+5:30

Fastag scanner facility will be available on Yamuna Expressway from February | यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी से फास्टैग स्कैनर की सुविधा उपलब्ध होगी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी से फास्टैग स्कैनर की सुविधा उपलब्ध होगी

नोएडा, 12 जनवरी यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी माह से फास्टैग स्कैनर चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग स्केनर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बाबत यमुना एक्सप्रेस-वे के प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी गई है।

उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह एक्सप्रेस-वे की प्रबंधक कंपनी जेपी इंफ्राटेक और वित्तपोषक बैंकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा।

सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से फास्टैग सुविधा शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fastag scanner facility will be available on Yamuna Expressway from February

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे