लाइव न्यूज़ :

59 साल के फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स का गोवा में निधन, पद्मश्री से सम्मानित थे, जानिए इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 20:54 IST

वेंडल रोड्रिग्स के निधन की खबर बॉलीवुड में आग की तरह फ़ैल रही है और कई कलाकारों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवेंडल रोड्रिग्स फैशन जगत का जाना माना नाम हैं। फैशन डिजाइनर के साथ ही साथ लेखक, पर्यावरण एक्टिविस्ट और गे राइट्स पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते थे।

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स का गोवा में निधन हो गया। वेंडल रोड्रिग्स 59 साल के थे। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी मौत उनके घर में ही हुई हैं। वेंडल रोड्रिग्स के निधन की खबर बॉलीवुड में आग की तरह फ़ैल रही है और कई कलाकारों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा हैं।

कई कलाकारों ने उनके निधन पर संवेदना भी प्रकट की हैं। वेंडल रोड्रिग्स फैशन जगत का जाना माना नाम हैं। वह लैक्मे फैशन वीक में अपना कलेक्शन बढ़-चढ़कर प्रेजेंट करते थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके शो में कई कलाकार रैंप वाक करते और शो स्टॉपर के तौर पर नजर आते थे। 

वेंडल रोड्रिग्स एक फैशन डिजाइनर के साथ ही साथ लेखक, पर्यावरण एक्टिविस्ट और गे राइट्स पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने साल 2003 में अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ की विवादित फिल्म बूम में कैमियो रोल प्ले किया था। उन्होंने इसके अलावा साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन में अपने आपके कैरेक्टर को प्ले किया था।

वेंडल रोड्रिग्स का जन्म 28 मई 1960 को हुआ था। वे गोवा के केथौलिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने साल 2002 में पेरिस में जेरोम मारेल के साथ शादी रचाई थी। वेंडेल कुछ समय पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर अपने कमेंट के चलते भी काफी ट्रोल हुए थे जिसके बाद उन्होंने इस मामले में सफाई भी दी थी। वेंडल रोड्रिग्स को कुन्बी साड़ी को अपने डिजाइन के साथ नए कलेवर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। इन साड़ियों को गोवा की आदिवासी महिलाएं पहनती हैं।

टॅग्स :गोवाफैशनअमिताभ बच्चनकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया