लाइव न्यूज़ :

फारुख अब्दुल्लाह ने कहा, 'तीन राज्यों में जीत के बाद अब राहुल गांधी 'पप्पू' नहीं रहे'

By भाषा | Updated: December 21, 2018 19:37 IST

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। उन्होंने तीन राज्यों को जीत कर अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर दिया है। गौरतलब है कि भाजपा और अन्य कुछ दल गांधी पर व्यंग्य करते हुये उन्हें प्राय: ‘‘पप्पू’’ की संज्ञा देते हैं।

Open in App

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब ‘‘पप्पू’’ नहीं रहे और उन्होंने तीन प्रमुख हिंदीभाषी राज्यों के चुनावों को जीतकर, बतौर नेता अपनी क्षमताएं साबित कर दी है। 

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने सवाल करते हुये कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित रथ यात्रा की आवश्यकता क्या है? उन्होंने आश्चर्य प्रकट करते हुये कहा कि क्या पार्टी खुद को हिंदुओ की रक्षक के तौर पर पेश करना चाहती है। 

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। उन्होंने तीन राज्यों को जीत कर अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर दिया है। 

गौरतलब है कि भाजपा और अन्य कुछ दल गांधी पर व्यंग्य करते हुये उन्हें प्राय: ‘‘पप्पू’’ की संज्ञा देते हैं। 

अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक जैसे संस्थानों को मौजूदा सत्ता ने गंदा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को मजहब के आधार पर बांटने की कोशिशें की जा रही हैं। 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस तरह से मुसलमानों के धर्म और उनके तौरतरीकों में हस्तक्षेप किया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।  

टॅग्स :राहुल गांधीफारुख अब्दुल्लाकांग्रेसविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है