लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 01:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर में हुए हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने साथ ही सरकार से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में शांति का रास्ता तलाश करने के लिए पाकिस्तान से बातचीत करे।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को ''अपना अहंकार छोड़कर'' वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। अब्दुल्ला ने घाटी में आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र से जम्मू-कश्मीर के लोगों का दिल जीतने की भी अपील की।

अब्दुल्ला ने एक किताब के विमोचन कार्यक्रम से इतर संवाददताओं से बातचीत में हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोके जाने की जरूरत है।

आतंकवादियों ने संसद पर हुए हमले की 20वीं बरसी पर सोमवार को श्रीनगर के बाहरी हिस्से में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, "मैं कहता रहूंगा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए, चाहे आप (मेरी) कितनी भी आलोचना करें। देवेगौड़ा ने भी कोशिश की थी (जब वह प्रधानमंत्री थे)। अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कोशिश की थी...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक