लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की सेना बीमार है, हर पाकिस्तानी भारत से नफरत नहीं करता: फारूक़ अब्दुल्ला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 17, 2018 18:54 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक़ अब्दुल्ला ने कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को कभी दोबारा हासिल नहीं कर पाएगा। अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों देशों में समझौता तभी संभव है जब एलओसी को सीमा-रेखा मान लिया जाए।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक़ अब्दुल्ला ने शनिवार (17 मार्च) को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत कभी दोबार हासिल नहीं कर सकेगा। नेशनल कांफ्रेंस नेता ने कार्यक्रम में ये भी कहा कि पाकिस्तान अब भारत के किसी भी इलाके पर कब्जा नहीं कर सकेगा। फारूक़ अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा तभी सुलझ सकता है जब भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) को सीमा रेखा मान लें। 

फारूक़ अब्दुल्ला नई दिल्ली में आयोजित ज़ी इंडिया के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कश्मीर मसले से जुड़े एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि ये मुद्दा जरूर सुलझ जाएगा लेकिन इससे पहले भारत को स्वीकार करना होगा कि कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है। अब्दुल्ला ने कहा कि हमें ये भी मानना होगा कि भारत पीओके को वापस नहीं हासिल कर पाएगा और पाकिस्तान को मानना होगा कि वो भी भारत के और हिस्सों पर कब्जा नहीं जमा सकता।  

अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समझौता होगा तो वो मौजूदा एलओसी को सीमा रेखा मानकर ही हो सकता है। अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को एक बीमार मुल्क मानने से भी इनकार कर दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान की सेना बीमार है लेकिन आपको ये जानना चाहिए कि हर पाकिस्तानी भारतीयों से नफरत नहीं करता, बहुत से ऐसे पाकिस्तानी हैं जो भारत से प्यार करते हैं।  

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर समाचारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह