किसानों को लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी : टिकैत

By भाषा | Published: February 24, 2021 10:35 PM2021-02-24T22:35:31+5:302021-02-24T22:35:31+5:30

Farmers will have to fight against robbers: Tikait | किसानों को लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी : टिकैत

किसानों को लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी : टिकैत

आगरा, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के आगरा के किरावली में मौनी बाबा आश्रम स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुये भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि किसानों को जमीन बचानी है तो उन्हें देश के लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी।

टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों के नाम पर व्यापारियों को फायदा नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं लेकिन किसानों का हित उन्हें याद नहीं आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers will have to fight against robbers: Tikait

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे