लाइव न्यूज़ :

किसान पांच जून को कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ मनाएंगे

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई संयुक्त किसान मोर्चो ने शनिवार को कहा कि किसान पांच जून को भाजपा सांसदों और विधायकों के कार्यालयों के सामने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ मनाएंगे। पिछले साल इसी दिन अध्यादेश लागू किए गए थे।

अध्यादेश लागू होने के बाद पिछले साल सितंबर में संसद में तीनों कानून पारित किए गए और बाद में राष्ट्रपति ने इसपर मंजूरी दे दी।

केंद्र के तीनों कानूनों को वापस लिए जाने और अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर हजारों किसान पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

प्रदर्शन में शामिल 40 से ज्यादा किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि ‘‘पांच जून 1974 को जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की घोषणा की थी और तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया था। पिछले साल सरकार ने पांच जून को ही अध्यादेश के तौर पर किसान विरोधी कानूनों को प्रस्तुत किया था।’’

किसान संगठन ने कहा, ‘‘संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच जून को देशभर में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने का फैसला किया है। हम नागरिकों से भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के कार्यालयों के सामने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने की अपील करते हैं। इसे जन आंदोलन बनाया जाए और सरकार को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जाए।’’

प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कृषि, किसानों और गांवों के विकास में उनके योगदान को याद किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक पंजाब के दोआबा से किसानों का एक बड़ा जत्था शनिवार को सिंघू बॉर्डर पर पहुंचा है और आगामी दिनों में कई और किसानों के आंदोलन से जुड़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी