कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:39 IST2020-11-19T22:39:24+5:302020-11-19T22:39:24+5:30

Farmers protesting against agricultural laws will reach Delhi on 26 November | कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे

चंडीगढ़, 19 नवंबर केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों से होते हुए 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, राष्ट्रीय किसान महासंघ और भारतीय किसान संघ के विभिन्न धड़ों ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से साथ मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा बनाया है।

इस मोर्चे को 500 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन हासिल है। विभिन्न किसान नेताओं ने 26 नवंबर के दिल्ली चलो मार्च के संबंध में बृहस्पतिवार को यहां बैठक की।

मोर्चे के कामकाज में समन्वय बनाए रखने के लिये सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।

समिति के सदस्य तथा स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर किसान पांच राजमार्गों अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (कुंडली सीमा), हिसार-दिल्ली राजमार्ग (बहादुरगढ़), जयपुर-दिल्ली राजमार्ग (धारूहेड़ा), बरेली-दिल्ली राजमार्ग (हापुड़) और आगरा-दिल्ली राजमार्ग (बल्लभगढ़) से होते हुए शांतिपूर्वक दिल्ली की ओर बढेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers protesting against agricultural laws will reach Delhi on 26 November

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे