लाइव न्यूज़ :

अंबाला में किसानों का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:50 IST

Open in App

अंबाला, 22 जून हरियाणा पुलिस ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक दिन पहले सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले करीब 200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन के कारण राज्य के एक मंत्री शहर में अपनी पूर्वनिर्धारित बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल को सोमवार को अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचायत भवन में एक बैठक की अध्यक्षता करनी थी लेकिन किसानों ने कुछ घंटों के लिये राजमार्ग पर जाम लगा दिया था।

पाल को जिला शिकायत समिति की बैठक की अध्यक्षता करनी थी लेकिन पाल के पहुंचने के समय किसान अपने प्रदर्शन के लिये एकत्रित हो गए। प्रदर्शन की वजह से मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए।

पुलिस के मुताबिक, नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान बैठक स्थल के निकट अग्रसेन चौक के करीब एकत्र हुए और बैठक स्थल पहुंचने की कोशिश में उन्होंने वहां लगे बैरीकेड भी तोड़ दिए। उग्र किसानों को काबू में करने के लिये पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

अंबाला सिटी के सिटी पुलिस थाने में बाद में अंबाला शहर पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।

सेक्टर-9 पुलिस थाने के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार की शिकायत पर 200 से अधिक अनाम प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने, दंगा करने और लोकसेवकों पर हमला तथा उन्हें उनके दायित्वों के निर्वहन से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब 200-250 किसानों ने बैरीकेड तोड़ दिए और उनसे बदसलूकी की और हमला भी किया जिसकी वजह से उनके दाएं हाथ के अंगूठे में चोट भी आई।

उन्होंने कहा कि कुछ किसानों ने धमकी दी कि उन्हें पंचायत भवन नहीं जाने देने के गंभीर परिणाम होंगे।

तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान राज्य में भाजपा-जजपा के नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos