लाइव न्यूज़ :

कंटीले तारों वाले अवरोधकों के समीप किसान फूलों के पौधे लगा रहे

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी पिछले करीब दो महीने से ज्यादा समय से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर, टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यहां जंगली घासों वाली जमीनों के टुकड़े को गेंदा और गुलाब जैसे फूलों के पौधों से भर दिया है।

प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए पतले तारों के अवरोधकों के पास किसानों ने नर्सरियां तैयार की और इसमें आलू के बीज डाले हैं और गन्ने लगाए हैं।

हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखनेवाले किसान रामराजी ने यूपी गेट (गाजीपुर) पर कहा, ‘‘ हमारा इरादा एक दम साफ है। सरकार ने लोहे की छड़ें लगाई हैं। लेकिन हम फूल, फल और अनाज लगा रहे हैं। हम किसान हैं, हमें यही करना आता है।’’

रामराजी यहां प्रदर्शन कर रहे कई उन किसानों में शामिल हैं जो नर्सरियों को तैयार कर रहे हैं। यहां गाजियाबाद के निकटतम नर्सरियों से बीज मंगवाए जाते हैं।

इस काम में मदद कर रहे अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि नर्सरी में गुलाब और गेंदे जैसे फूल हैं। इसके अलावा ताड़ और चीड़ के पौधे भी लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस द्वारा कंटीले तारों के अवरोधकों के निकट लगाए गए छड़ों के समीप भी हमने कुछ फूलों के पौधे लगाए हैं। हम कांटों के बदले फूल देते हैं।’’

सोनपीत के धुराना गांव के किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर कुछ फूलों के पौधे लगाए हैं। 74 वर्षीय सत्यनारायण ने बताया कि फूलों के पौधे लगाने के लिए उनके समूह के लोग गांव से मिट्टी लेकर आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को यह हमारा संदेश है कि हमें दबाने के लिए वे भले बलप्रयोग करें लेकिन हम प्रेम फैलाएंगे।’’

हरियाणा के एक किसान सुरेश कोठ ने कहा, ‘‘ सरकार कांटे बो रही है, हम फूल लगा रहे हैं।’’ पिछले साल नवंबर से ही तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ हजारों किसान गाजीपुर, टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर जमा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया