लाइव न्यूज़ :

किसानों का प्रदर्शन राजनीतिक नहीं :अमित शाह

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:57 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 नवंबर केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरुद्ध हजारों किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि ये कानून किसानों के कल्याण के लिए हैं और उनका आंदोलन अराजनीतिक है।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नये कृषि कानून किसानों के कल्याण के लिए हैं। लंबे समय बाद किसान एक बंधन वाली व्यवस्था से बाहर आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी राजनीतिक रूप से इनका विरोध करना चाहते हैं, करते रहें। मैंने कभी नहीं कहा कि किसानों का प्रदर्शन राजनीतिक है और ना कभी कहूंगा।’’

गृह मंत्री ने दिल्ली की सीमाओं पर एकत्रित हुए किसानों को उत्तर दिल्ली के बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन के लिए जमा होने की अपील की है और कहा कि केंद्र सरकार उनके वहां पहुंचने के बाद उनसे बातचीत को तैयार है।

शाह ने एक सवाल के जवाब में एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खबरों में आए इस बयान के लिए उनकी निंदा की कि राजग सरकार ने हैदराबाद में पाकिस्तानियों, रोहिंग्या तथा बांग्लादेशियों के अवैध तरीके से रहने के आरोपों पर क्या कार्रवाई की है।

शाह ने इस बारे में ओवैसी से लिखित में देने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कार्रवाई करता हूं तो वे (ओवैसी और अन्य दल) संसद में हंगामा करते है। क्या आपने यह नहीं देखा?’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘एक बार वह मुझे लिखित में कहें कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को निकाला जाए तो मैं कार्रवाई करुंगा। यह भाषण केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहना चाहिए।’’

शाह ने कहा, ‘‘जब भी संसद में इस विषय पर चर्चा होती है तो उनका पक्ष कौन लेता है? देश की जनता यह जानती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?