हरियाणा में धान की बिक्री की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उत्तर प्रदेश के किसानों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Published: October 20, 2021 02:43 PM2021-10-20T14:43:56+5:302021-10-20T14:43:56+5:30

Farmers of Uttar Pradesh protest against not getting permission to sell paddy in Haryana | हरियाणा में धान की बिक्री की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उत्तर प्रदेश के किसानों ने किया प्रदर्शन

हरियाणा में धान की बिक्री की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उत्तर प्रदेश के किसानों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 अक्टूबर हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की मंडियों में दूसरे राज्यों से आए धान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से नाराज उत्तर प्रदेश के किसानों ने बिडोली और कैराना में उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा को बंद कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस चौकी के प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि किसानों ने बिडोली सीमा पर करनाल-मेरठ राजमार्ग और कैराना में पानीपत-खटीमा राजमार्ग को बंद कर दिया। किसान हरियाणा की मंडियों में बिक्री के लिए धान ले जाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers of Uttar Pradesh protest against not getting permission to sell paddy in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे