लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में किसान बाढ़ से प्रभावित : एसएसएस ने कोल्हापुर में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:13 IST

Open in App

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (एसएसएस) ने सोमवार को कोल्हापुर में प्रदर्शन कर महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए कर्ज माफी सहित अन्य राहत व मुआवजे की मांग की। एसएसएस नेता राजू शेट्टी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि बहुत कम है और उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के किसानों की ऋण माफी और बच्चों का स्कूल फीस माफ करने की मांग की। शेट्टी ने कहा, ‘‘2019 में, जब जिला बाढ़ से प्रभावित हुआ था, उस वक्त सरकार ने उन किसानों का कर्ज माफ कर दिया था जिनकी फसलें बर्बाद हो गयी थीं। हम वर्तमान सरकार से भी ऐसे ही फैसले की आशा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही कोविड और खराब अर्थव्यवस्था की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को समय पर अपना ऋण चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपये देने चाहिए, जैसा कि उसने डेढ़ साल पहले वादा किया था। हम चाहते हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों के बच्चों की स्कूल फीस माफ कर दी जाए।’’ शेट्टी ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए वित्तीय सहायता घोषित करने में आना-कानी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजू शेट्टी ने किसानों को राहत की मांग के लिए ‘पदयात्रा’ निकाली, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिलेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब