लाइव न्यूज़ :

Lakhimpur Kheri: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शुरू, 75 घंटों के लिए होगा प्रोटेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2022 14:50 IST

राजापुर मंडी समिति परिसर में जारी प्रदर्शन तिकोनिया कांड मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी सहित अन्य मांगों को लेकर है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के भी किसान पहुंच रहे हैं लखीमपुर खीरी बुधवार को ही पहुंच गए थे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैतसंयुक्त किसान मोर्चा के कई नेता 75 घंटे के इस धरने में शामिल होंगे

लखीमपुर खीरी: एकबार फिर से केंद्र के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा धरने पर बैठ गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 75 घंटे का धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। राजापुर मंडी समिति परिसर में जारी प्रदर्शन तिकोनिया कांड मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी सहित अन्य मांगों को लेकर है।

एसकेएम द्वारा बुलाए गए इस प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से हजारों किसान कारों और बसों में लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष और इस धरने के स्थानीय संयोजक दिलबाग सिंह संधू ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय संगठन सचिव भूदेव शर्मा तथा संगठन के अन्य प्रमुख नेता बुधवार को ही धरने के लिए यहां पहुंच गए थे। 

संयुक्त किसान मोर्चा के कई अन्य नेता भी 75 घंटे के इस धरने में शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन (लाखेवाल) के प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा, "तिकोनिया में पिछले साल तीन अक्टूबर को मारे गए किसानों को न्याय दिलाने की हमारी लड़ाई जारी रहेगी।" राजापुर मंडी समिति परिसर में हो रहे किसानों के इस धरने में शामिल होने के लिये उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के भी किसान पहुंच रहे हैं। 

इस धरना प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन से इजाजत के सवाल पर संधू ने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया था। हालांकि न तो कोई लिखित अनुमति मांगी गई और ना ही उन्हें मिली। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की है। 

गौरतलब है कि पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव जा रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का किसानों द्वारा विरोध किया गया था। इस दौरान तिकोनिया गांव में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। इस मामले में टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को बतौर मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। किसानों की मांग है कि इस मामले को लेकर टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :Samyukta Kisan Morchaकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?