लाइव न्यूज़ :

आंदोलन कर रहे किसान शांतिपूर्ण आंदोलन करे : रामपाल जाट

By भाषा | Updated: December 31, 2020 18:08 IST

Open in App

जयपुर, 31 दिसम्बर किसान नेताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजंहापुर में राजस्थान-हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

आंदोलन कर रहे कुछ किसानों ने बृहस्पतिवार को राजस्थान सीमा से हरियाणा सीमा में कथित तौर पर जबर्दस्ती घुसने का प्रयास किया था जिसके बाद किसान नेताओं ने आंदोलनकारी किसानों से शांतिपूर्ण आंदोलन करने की अपील की है।

किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, ‘‘आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है लेकिन कुछ किसानों ने हरियाणा में जबर्दस्ती घुसने का प्रयास किया, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।’’

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी कहा कि यह कार्यवाही कुछ अतिउत्साही युवाओं की है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

जाट ने कहा, ‘‘हम शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं और हमारे सदस्यों को हिंसा नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं। हमने कुछ हमारे साथियों को हरियाणा सीमा में घुसे सदस्यों से बातचीत और उन्हें संतुष्ट करने के लिये भेजा है।’’

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आंदोलन में किसान शांतिपूर्ण तरीके से भाग ले रहे हैं और धरना दे रहे हैं लेकिन कुछ अति उत्साही युवाओं ने हरियाणा सीमा में घुसने का प्रयास किया और पुलिस की कार्यवाही का सामना करना पडा।

उल्लेखनीय है कि बेनीवाल ने किसानों के मुद्दे पर राजग से अपने आप को अलग कर लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली कूच’ करना महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि हम चाहते हैं मामले का समाधान सरकार के साथ बातचीत के जरिये निकले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए