लाइव न्यूज़ :

किसानों पर भाजपा के पूर्व विधायक के साथ हाथापाई करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 26, 2021 14:08 IST

Open in App

जयपुर, 26 जुलाई भाजपा के एक पूर्व विधायक के साथ राजस्थान हरियाणा सीमा पर शाहजहांपुर में कथित तौर पर हाथापाई की गई और उनके वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। भाजपा के पूर्व विधायक एवं सैनिक कल्याण बोर्ड राजस्थान के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह बाजौर के साथ यह कथित घटना रविवार शाम हुई। बाजौर के समर्थकों ने इस घटना को लेकर सोमवार को सीकर में प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस में इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, बाजौर दिल्ली जा रहे थे, तभी अलवर जिले में शाहजहांपुर सीमा पर आंदोलन कर रहे कुछ किसानों ने उन्हें पहचान लिया और उनके वाहन को रोक लिया। बाजौर की आंदोलनरत किसानों से बहस हुई और उन्होंने उनके साथ कथित तौर पर हाथापाई की, उनके कपड़े फाड़ दिए तथा उनके वाहन को नुकसान पहुंचाया।

शाहजहांपुर पुलिस थाने के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप