लाइव न्यूज़ :

किसान नेता की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:16 IST

Open in App

सुलतानपुर(उप्र) 27 नवम्बर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कादीपुर में बाजार में शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली कादीपुर क्षेत्र अंतर्गत बनके गांव निवासी राम आशीष वर्मा (55) जब कादीपुर बाजार में स्थित अपने लड़के की दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राम आशीष वर्मा के ऊपर गोली चला दी जो उनके सिर में जाकर लगा, जिससे इनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शनिवार को कादीपुर बाजार में राम आशीष वर्मा अपने बेटे के दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे थे, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनके ऊपर गोली चला दी, जो उनके सिर में जा लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक किसान यूनियन का सदस्य है, जिसका नूरपुर बनके गांव के ही धर्मराज पाल, श्याम बहादुर वर्मा, अमर बहादुर वर्मा एवं रामअरज वर्मा से भूमि विवाद चल रहा है जिसमें एक अभियोग दीवानी न्यायालय में लंबित है तथा दूसरा एसडीएम जयसिंहपुर के यहां लंबित है।

मरने वाले व्यक्ति शनिवार को एसडीएम जयसिंहपुर के न्यायालय से संबंधित मामले की पैरवी करके कादीपुर में अपनी दुकान पर लौटे थे जहां यह घटना घटित हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’