लाइव न्यूज़ :

किसान नेता राकेश टिकैत और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर बोला जोरदार हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2023 17:52 IST

बिहार के कैमूर जिले के चांद प्रखंड पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत और सुधाकर सिंह ने किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए बताया कि सरकार किसानों के हक मारने की नीति पर काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देटिकैत ने कहा- सरकार अगर सजग नहीं हुई तो बिहार में भी ट्रैक्टर आंदोलन किया जाएगाकिसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वह (सरकार) सभी किसानों को मजदूर बनाना चाहती हैवहीं सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा- बिहार में बेईमानों की सरकार है

पटना: राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत के साथ मिलकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बिहार के कैमूर जिले के चांद प्रखंड पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत और सुधाकर सिंह ने किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए बताया कि सरकार किसानों के हक मारने की नीति पर काम कर रही है। बिहार की 17 सालों से बेईमानों की सरकार है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी भी ऑफिस में बिना घूस दिए काम कराया हो।

राकेश टिकैत ने कहा कि वह (सरकार) सभी किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। इसलिए किसानों की जमीन को औने पौने दाम पर खरीदना चाहती है। लेकिन हम किसानों को अपनी जमीनों को नहीं बेचना है फसलों को बेचकर ही हम लोग अपना काम चलाएंगे और इस सरकार के खिलाफ आंदोलन हम लोगों का तेज होगा। सरकार अगर सजग नहीं हुई तो बिहार में भी ट्रैक्टर आंदोलन किया जाएगा। 

दरअसल, भारतमाला एक्सप्रेस वे के तहत किसानों के जा रहे जमीन के उचित मुआवजा को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे थे। एक्सप्रेस वे निर्माण में कैमूर जिले के 5 प्रखंडों के 50 गांव के किसान प्रभावित हुए हैं। 

वहीं इस दौरान सुधाकर सिंह ने कहा किसान नेता राकेश टिकैत ने देश के प्रधानमंत्री को किसानों के मुद्दे को लेकर घुटने पर लाने का काम किया था। हम लोगों ने पहली बार मोदी को किसानों की मांग को लेकर झुकते हुए देखा। बिहार की 17 सालों से बेईमानों की सरकार है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी भी ऑफिस में बिना घूस दिए काम कराया हो। पहले कैमूर आना अधिकारियों के लिए काला पानी की सजा की तरह था। लेकिन अब जो भ्रष्ट अधिकारी होते हैं वह 80 लाख से एक करोड़ घुस देकर कैमूर आना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, हमारे कुछ भी बोलने से अगर आप नाराज हो रहे हैं तो आप ही वह शब्द बताइए जिसे मैं विधानसभा में बोलूं तो आप नाराज नहीं होंगे। चौथे कृषि रोड मैप में किसान अंग्रेजी में अपनी बात करने लगा तो उस पर भी मुख्यमंत्री भड़क गए की हमने सारे स्कूल कॉलेज तो बर्बाद कर दिया फिर यह इतना पढ़ लिख कैसे गया? 

टॅग्स :राकेश टिकैतबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी