लाइव न्यूज़ :

धरती ने उगला सोना, किसान के हाथ लगा खेत में गड़ा खजाना

By गुणातीत ओझा | Updated: June 7, 2020 15:09 IST

गड़ा धन पाने की लालसा जब हकीकत में बदलती है तो कुछ सूझता नहीं है। ऐसा ही हैदराबाद के एक किसान के साथ हुआ है। तेलंगाना के किसान ने खेत की खुदाई की तो जमीन के अंदर उसे एक मटका मिला।

Open in App
ठळक मुद्देगड़ा धन पाने की लालसा जब हकीकत में बदलती है तो कुछ सूझता नहीं है। ऐसा ही हैदराबाद के एक किसान के साथ हुआ है। तेलंगाना के किसान ने खेत की खुदाई की तो जमीन के अंदर उसे एक मटका मिला।मटके में ढेर सारे सोने के सिक्के, चांदी और कई गहने मिले। खेत में गड़े खजाने की खबर आग की तरह गांव में फैलने लगी तो किसान ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दे दी।

हैदराबाद। गड़ा धन पाने की लालसा जब हकीकत में बदलती है तो कुछ सूझता नहीं है। ऐसा ही हैदराबाद के एक किसान के साथ हुआ है। तेलंगाना के किसान ने खेत की खुदाई की तो जमीन के अंदर उसे एक मटका मिला। मटके में ढेर सारे सोने के सिक्के, चांदी और कई गहने मिले। खेत में गड़े खजाने की खबर आग की तरह गांव में फैलने लगी तो किसान ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दे दी।

खजाना मिलने की घटना तेलंगाना के विकाराबाज जिले में सामने आई है। किसान मोहम्मद सिद्दिकी ने बताया कि दो साल पहले उसने विकाराबाज में जमीन खरीदी थी। सिद्दिकी बरसात से पहले खेत की जमीन को समतल कर रहा था। एक तरफ से जमीन की खुदाई कर रहे मोहम्मद को को थोड़ी ही देर बाद जमीन के अंदर किसी मटके के दबे होने का अहसास हुआ। इसके बाद वह एक ही जगह खुदाई करने लगा। उसके हाथ सोने-चांदी से भरा मटका लग गया। मटके के अदंर ढेर सारे सोने के सिक्के, चांदी और गहने थे। सिद्दिकी ये सब देखकर हैरान रह गया। थोड़ी ही देर में ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इस मटके को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए।

मटके के अंदर सोने-चांदी के 25 गहने, कई चेन, पायल और बर्तन थे। सारे गहनों को पुलिस ने जब्त कर रेवेन्यू ऑफिसर के सुपुर्द कर दिया। अंग्रेजी वेबसाइट तेलंगाना टूडे से बातचीत करते हुए रेवेन्यू ऑफिसर विद्यासागर रेड्डी ने कहा, 'मामले की जांच चल रही है। इस गांव का कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं रहा है। हमलोग पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे देंगे।

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर