लाइव न्यूज़ :

UP: सरकारी और साहूकारों के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी का फंदा लगा किया सुसाइड

By भाषा | Updated: July 15, 2019 13:25 IST

रैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि मुगौरा गांव निवासी लाला धोबी (62) रविवार सुबह अपने खेतों की तरफ शौच के लिए गया था, काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो शव खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने सरकारी कर्ज और साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर रविवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि मुगौरा गांव निवासी लाला धोबी (62) रविवार सुबह अपने खेतों की तरफ शौच के लिए गया था, काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो शव खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। धोबी चार बीघा कृषि भूमि का मालिक था।

परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि धोबी पर किसान क्रेडिट कार्ड के तहत आर्यावर्त बैंक का 70 हजार रुपये का सरकारी कर्ज और गांव के साहूकारों का करीब दो लाख रुपये कर्ज था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर घटना की सूचना उपजिलाधिकारी को दे दी गयी है।

नरैनी तहसील की उपजिलाधिकारी वन्दिता श्रीवास्तव ने आज बताया कि धोबी की पत्नी बुंदिया करीब एक साल से बीमार है और वह इलाज कराने में अक्षम था। शायद आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि कर्ज के संबंध में भी सूचना मिली है। लेखपाल से पूरे मामले की रिपोर्ट मंगवाई गयी है। मृतक के आश्रितों को सरकारी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। 

टॅग्स :किसान आत्महत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष