लाइव न्यूज़ :

भारतीय साड़ी को नई पहचान देने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सत्य पाल नहीं रहे, जानिए इनके बारे में...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 7, 2021 19:34 IST

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने ट्वीट में लिखा, “सत्य पॉल, बेहद जोशीला और अथक भागीदारी के साथ जीवन जीने का एक शानदार उदाहरण थे. आपके द्वारा भारतीय फैशन उद्योग में लाया गया उत्कृष्ट नजरिया, एक सच्ची श्रद्धांजलि है. हमारे बीच आपका होना सौभाग्य की बात थी, संवेदनाएं और आशीर्वाद.”

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में अंतिम सांस ली.पॉल ने 60 के दशक में खुदरा क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की.यूरोप और अमेरिका में भारतीय हथकरघा उत्पादों के निर्यात का काम बढ़ाया.

कोयंबटूरः भारतीय साड़ी को नई पहचान देने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन हो गया है. उनके पुत्र पुनीत नंदा ने यह जानकारी दी. पॉल 79 वर्ष के थे. उन्हें दिसंबर में मस्तिष्काघात हुआ था.

बुधवार को उन्होंने कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में अंतिम सांस ली. नंदा ने फेसबुक पर लिखा, ''उन्हें दो दिसंबर को मस्तिष्काघात हुआ था और अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था. उनकी अंतिम इच्छा थी कि जो चीजें उनके शरीर में चुभाई गई हैं या उनके शरीर की निगरानी के लिए लगाई गई हैं, उन्हें हटा दिया जाए ताकि वह उड़ सकें.

अंतत: हमें चिकित्सकों से उन्हें वापस ईशा योग सेंटर ले जाने की इजाजत मिली, जहां वह 2015 से रह रहे थे. उनकी इच्छा के मुताबिक, वह गुरु के आशीर्वाद से शांतचित्त से परलोक सिधार गए.'' नंदा ने कहा कि परिवार में यद्यपि पिता को खोने का दुख है, लेकिन इस बात को लेकर शांति है कि वह अपनी जिंदगी अच्छे से जीकर पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं.

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने सत्य पॉल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी एक तस्वीर ट्वीट की. पॉल ने 60 के दशक में खुदरा क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की और बाद में यूरोप और अमेरिका में भारतीय हथकरघा उत्पादों के निर्यात का काम बढ़ाया. उन्होंने 1980 में भारत में पहला साड़ी बुटीक लाअफेयर शुरू किया और फिर अपने बेटे के साथ मिलकर 1986 में अपना फैशन ब्रांड शुरू किया.

टॅग्स :तमिलनाडुकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई