लाइव न्यूज़ :

बीमा कंपनी से एक करोड़ रुपये हासिल करने के लिए रचा अपनी मौत का फर्जीवाड़ा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:50 IST

Open in App

देवास (मध्य प्रदेश), आठ नवंबर देवास में पुलिस ने 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत का फर्जीवाड़ा रचकर बीमा कंपनी से एक करोड़ रुपये का दावा हासिल करने का प्रयास करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने सोमवार को बताया कि बीमा कंपनी की शिकायत के बाद रविवार को मुख्य आरोपी अब्दुल हनीफ और हनीफ की मौत का फर्जी दस्तावेज बनाने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हनीफ की पत्नी और बेटे की खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी की पत्नी और बेटे ने बीमा कंपनी में दावे के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि हनीफ ने सितंबर 2019 में एक कंपनी से ऑनलाइन एक करोड़ रुपए का बीमा कवर लिया था और उसकी दो मासिक किस्तें जमा की थीं। उसके बाद हनीफ के बेटे इकबाल ने डॉ शाकिर मंसूरी हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय निकाय से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया था।

सिंह ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद हनीफ की पत्नी रेहाना ने एक करोड़ रुपए के बीमा दावे के लिए आवेदन किया था। बीमा कंपनी के अधिकारियों को संदेह होने पर उन्होंने दस्तावेजों की जांच की और कंपनी ने 2020 की शुरुआत में देवास पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरु की और हाल ही में हनीफ को जीवित और स्वस्थ पाया।

उन्होंने बताया कि रविवार को हनीफ और यूनानी चिकित्सा का डॉक्टर होने का दावा करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हनीफ की फरार पत्नी और बेटे की तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों की खिलाफ जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर की डिग्री की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर