लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, लुभावने ऑफर देकर लोगों को लगाया लाखों का चूना

By वैशाली कुमारी | Updated: July 10, 2021 22:12 IST

हरियाणा और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने हजारों लोगों को लाखों रुपयों का चूना लगाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हरियाणा और दिल्ली में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। एक फर्जी कॉल सेंटर दिल्ली के रोहिणी और दूसरा गुरुग्राम में संचालित किया जा रहा था। इन दोनों फर्जी कॉल सेंटर ने ज्यादातर अमेरिका के लोगों को निशाना बनाया है। 

हरियाणा और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने हजारों लोगों को लाखों रुपयों का चूना लगाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिस फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है वह लोगों को लुभावने ऑफर देता था और लोगों की मेहनत की कमाई को उनके बैंक से मिनटों में खाली कर देता था। ऐसे एक नहीं बल्कि दो-दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। 

दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने जिन फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है उनमें से एक कॉल सेंटर रोहिणी तो दूसरा कॉल सेंटर गुरुग्राम में फर्जी तरीके से चलाया जा रहा था। 

यह फर्जी कॉल सेंटर लोगों को सस्ते फोन, लकी ड्रा और कुछ ऐसे ही ऑफर देते थे जिससे लोग आसानी से बैंकों की जमा पूंजी मिनटों में खो देते थे। यह कॉल सेंटर वाले लोग ज्यादातर विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस के मुताबिक इन दोनों फर्जी कॉल सेंटर ने ज्यादातर अमेरिका के लोगों को निशाना बनाया है। 

पुलिस ने दिल्ली से फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में राम कुमार, श्याम कुमार और गोविंद को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 21 अन्य लोगों को फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार किया है। इस कॉल सेंटर से भारी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। 

दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज 5 स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर भंडाफोड़ किया है। हरियाणा पुलिस ने छापेमारी के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ कुछ लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस को फर्जी कॉल सेंटर चलाने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद डीएसपी इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की एक टीम ने गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-5 स्थिति कॉल सेंटर पर छापा मारकर काली कमाई कर रहे लोगों का भंडाफोड़ किया। 

टॅग्स :दिल्लीहरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे