लाइव न्यूज़ :

CJI रंजन गोगोई के नाम से ट्विटर पर बना फेक अकाउंट, वकील ने दर्ज कराया केस

By भारती द्विवेदी | Updated: October 5, 2018 16:32 IST

कंप्लेन में ये भी कहा है कि उस फेक अकाउंट से ट्वीट के जरिए बहुत सारे सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। जिसकी वजह लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। 

Open in App

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: दिल्ली पुलिस के पास गौरव कुमार बंसल नाम के एक वकील ने रंजन गोगोई से जुड़ा मामला दर्ज कराया है। गौरव ने अपने कंप्लेन में ये कहा है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गगोई के नाम से ट्विटर पर फेक अकाउंट बनाया गया है। साथ ही ये भी कहा है कि उस फेक अकाउंट से ट्वीट के जरिए बहुत सारे सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। जिसकी वजह लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। 

बता दें कि 3 अक्टूबर को रंजन गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट के 46वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। रंजन गोगोई 23 अप्रैल 2012 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। इससे पहले वो पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे बड़े फैसले सुनाए जिनका देश पर गहरा असर पड़ा। 

रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को हुआ था। उन्होंने 1978 में बतौर वकील पंजीकरण कराया था। 28 फरवरी 2001 को स्थायी जज बने। 12 फरवरी 2011 को रंजन गोगोई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हुए। 23 अप्रैल 2012 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए। जस्टिस गोगोई पूर्वोत्तर भारत से आने वाले पहले जज हैं जो देश के प्रधान न्यायाधीश के पद को सुशोभित हो गए हैं। वे 17 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर होंगे।

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईट्विटरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब