लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने चौथी तिमाही में नफरती भाषणों को लेकर 2.69 करोड़ विषय वस्तु पर कार्रवाई की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर 2020 की तिमाही में उसने नफरत भरे भाषणों के लिए 2.69 करोड़ विषय वस्तु के खिलाफ कार्रवाई की और मंच पर ऐसी विषय वस्तु के लिए वैश्विक स्तर पर प्रति 10 हजार विषय वस्तु पर सात से आठ व्यूज कम हुए।

फेसबुक पर वैश्विक स्तर पर रोजाना करीब 1.84 अरब उपयोक्ता होते हैं और भारत में इस मंच पर नफरत भरे भाषण से निपटने को लेकर विगत में इसकी आलोचना होती रही है। भारत फेसबुक के सबसे बड़े बाजारों में शामिल है।

फेसबुक के उपाध्यक्ष (इंटीग्रिटी) गाई रोसेन ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘इस तिमाही में नफरत भरे भाषण 0.10- 0.11 फीसदी से घटकर 0.07-0.08 फीसदी रह गये हैं या प्रति दस हजार व्यू पर यह सात से आठ व्यू रह गया है।’’

उन्होंने कहा कि हिंसक एवं ग्राफिक विषय वस्तु भी कम होकर 0.07 से 0.05 फीसदी रह गयी है और व्यस्क अश्लील विषय वस्तु 0.05-0.06 फीसदी से कम होकर 0.03-0.04 फीसदी रह गयी है।

रोसेन ने बताया कि दर में कमी आने का मुख्य कारण न्यूज फीड में समस्या वाली विषय वस्तु को कम करने के लिए किए गए बदलाव हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चौथी तिमाही में फेसबुक पर 64 लाख नफरत से जुड़ी संगठित विषय वस्तु पर कार्रवाई की गई जबकि तीसरी तिमाही में 40 लाख विषय वस्तु पर कार्रवाई हुई थी...चौथी तिमाही में 2.69 करोड़ नफरत भरे भाषण से संबंधित विषय वस्तु के खिलाफ कार्रवाई हुई जबकि तीसरी तिमाही में यह 2.21 करोड़ थी।’’

इंस्टाग्राम पर दिसंबर 2020 की तिमाही में तीन लाख आठ हजार नफरत भरी संगठित विषय वस्तुओं पर कार्रवाई हुई और छह लाख 60 हजार नफरत भरे भाषण की विषय वस्तु पर कार्रवाई हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई