लाइव न्यूज़ :

'महा' चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने की आशंका, गुजरात-महाराष्ट्र पर उठेंगी 1.5 मीटर ऊंची लहरें, भारी बारिश के आसार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2019 07:45 IST

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि चक्रवात अभी पूर्व मध्य अरब सागर से पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. 5 नवंबर की सुबह तक इसके और तेज होने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्दे मछली पकड़ने की सभी गतिविधियां रोक दी गई हैं. गुजरात और महाराष्ट्र तट पर 1.5 मीटर तक की ज्वार की लहरों के साथ भारी बारिश के आसार हैं.

मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार चक्र वात 'महा' 6-7 नवंबर की मध्यरात्रि को गुजरात के तट से टकरा सकता है. विभाग ने बताया कि चक्रवात 'महा' के अगले दो दिनों में गुजरात के तटों से टकराने के बाद अगले 24 घंटों तक तेज बारिश की आशंका है. लैंडफॉल से 6 घंटे पहले यह चक्रवात गंभीर तूफान में बदल सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी. प्रति घंटे तक रह सकती है.

मछुआरों को गुरुवार तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है. मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जयंती सरकार ने कहा, ''महा अभी दीव से 580 किमी और वेरावम से 550 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है. बुधवार रात या गुरु वार सुबह तक यह गंभीर तूफान में बदल सकता है. यह द्वारका और दीव के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है.''

चक्रवात 'महा' से गुजरात के समुद्री तटों से सटे स्थानों पर तेज बारिश होने की आशंका है. अभी चक्र वात ओमान की ओर बढ़ रहा है. आज यह गुजरात तट की तरफ मुड़ जाएगा. इससे पहले क्यार और वायु चक्र वात के कारण भी गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई थी. क्यार चक्र वात का असर कर्नाटक में भी देखा गया था. 

महाराष्ट्र, गुजरात के मुख्य सचिवों के साथ तैयारियों की समीक्षा

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्य सचिवों ने भाग लिया. यह बैठक गुजरात, महाराष्ट्र और दमन व दीव पर चक्रवात के खतरे से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी.

कैबिनेट सचिव ने मौजूदा स्थिति और बचाव और राहत कार्यों के लिए तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार तत्काल सहायता प्रदान की जाए. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि चक्रवात अभी पूर्व मध्य अरब सागर से पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. 5 नवंबर की सुबह तक इसके और तेज होने की संभावना है. इसके बाद यह कमजोर होकर 6 नवंबर की मध्यरात्रि और 7 नवंबर 2019 की सुबह तक गुजरात और महाराष्ट्र तट को पार कर जाएगा. 1.5 मीटर तक की ज्वार की लहरों के साथ भारी बारिश के आसार हैं.

महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्य सचिवों ने बैठक में बताया कि सरकार की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम तटरक्षक बल और नौसेना के जहाज पहले ही तैनात किए जा चुके हैं. जिले के अधिकारियों को अलर्ट रखा गया है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियां रोक दी गई हैं.

दमन और दीव प्रशासन ने उनकी तैयारियों और लोगों को स्थानांतरित करने की योजनाओं की जानकारी दी. इस बैठक में गृह और रक्षा मंत्रालयों के साथ आईएमडी, एनडीएमए और एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे.

टॅग्स :गुजरातमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ