लाइव न्यूज़ :

ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर चोरी का वाहन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:47 IST

Open in App

मेरठ ,17 दिसंबर उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर चोरी का वाहन बेंचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है ।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना नौचन्दी पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर सेन्ट्रल मार्केट चौराहे पर जांच कर रही थी तभी दो व्यक्ति मोटर साईकिल पर तेजी के साथ आते हुये दिखाई दिये।

उन्होंने बताया कि वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रुका और मोटरसाईकिल सवार लोग उसे पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें पकड़ लिया और पकड़े गये दानिश और अब्दुल्ला ने बताया कि दोनों वाहन चोरी करके वाहनों को बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों वाहन चोरी करके वाहन का नम्बर बदलकर ओएलएक्स पर फर्जी नाम पते की आईडी तैयार कर,विज्ञापन देकर चोरी किये वाहनों को बेच देते हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो