लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सुकमा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, CRPF का अधिकारी शहीद, सात जवान घायल

By भाषा | Updated: November 29, 2020 11:12 IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। हालांकि, इलाके में गोलीबारी की कोई सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट से CRPF की 206 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट नितिन पी भालेराव शहीदशनिवार देर शाम करीब 8.30 बजे ताड़मेटला गांव के जंगल में हुई घटना, गोलीबारी की खबर नहीं जवानों को हेलिकाप्टर से जंगल से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सहायक कमांडेंट शहीद हो गया है तथा सात अन्य जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने रविवार को बताया, ‘‘सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट नितिन पी भालेराव शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए। ’’

इससे पहले शनिवार देर रात पुलिस अधिकारियों ने इस घटना में पांच जवानों के घायल होने की जानकारी दी थी।

सुंदरराज ने बताया, ‘‘चिंतलनार क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा बल के जवान शनिवार देर शाम करीब 8.30 बजे ताड़मेटला गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सहायक कमांडेंट भालेराव समेत आठ लोग घायल हो गए थे।’’

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान गोलीबारी होने की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि शनिवार को घटना में पांच जवानों के घायल होने की जानकारी मिली थी। बाद में जानकारी मिली कि इस घटना में तीन अन्य जवान भी घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल जवानों को हेलिकाप्टर के माध्यम से जंगल से बाहर निकाला गया तथा उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया।

सुंदरराज ने बताया कि घायलों में से सहायक कमांडेंट की मृत्यु हो गई है तथा सात अन्य घायल जवानों का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़सीआरपीएफनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील