Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर लोग कतारों में खड़े हैं और अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इस दौर को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए व्यापक रूप से "लिटमस टेस्ट" के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि मतदान पार्टी के पारंपरिक गढ़ों - दक्षिण बंगाल और कोलकाता - की ओर बढ़ रहा है। दूसरे चरण में 142 सीटों पर मुकाबला है लेकिन कोलकाता की भवानीपुर सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है। क्योंकि यहां ममता बनर्जी (TMC) का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी (BJP) से है। इस अहम चुनावी मुकाबले में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए ज़ोरदार कोशिशें कर रही है। इस बीच, आखिरी चरण में अपना वोट डालने के बाद, BJP की सोनारपुर दक्षिण उम्मीदवार रूपा गांगुली ने कहा कि मशीन में थोड़ी सी दिक्कत थी, जिसे ठीक कर दिया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मशीन और बैटरी में थोड़ी सी दिक्कत थी। मैंने उसे तुरंत ठीक करवा लिया।" जैसे ही आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होगी, सबका ध्यान एग्जिट पोल पर चला जाएगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने आज शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल के अनुमानों पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने कहा, "चुनाव आयोग ने RP एक्ट 1951 की धारा 126A के तहत यह सूचना जारी की है कि 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:00 बजे से लेकर 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए एग्जिट पोल करवाना और उनके नतीजे दिखाना मना है।"
29 Apr, 26 04:49 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, "बहुत अच्छे से मतदान हो रहा है। मतदाताओं में उत्साह था। मेरे विधानसभा क्षेत्र में विरोधी पक्ष के उम्मीदवार और उनके एजेंट यहां हंगामा कर रहे हैं, विभिन्न बूथो
29 Apr, 26 04:44 PM
भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा, "जिस प्रकार से पहले चरण में बंगाल की जनता ने मतदान केंद्रों पर आकर इस निर्मम सरकार के खिलाफ परिवर्तन के लिए मतदान किया था। उसी प्रकार दूसरे चरण में भी दिख रहा है कि बंगाल अब परिवर्तन की ओर बहुत आग
29 Apr, 26 04:44 PM
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर कहा, "वहां पिछले कई दशकों में इस प्रकार का मतदान होना सोच से परे था। वहां गुंडागर्दी और दबाव बनाया जाता था। मतदाता वोट डालने ही नहीं जाते थे। अबकी बार पहले चरण में 90% से ज्यादा मतदान हुआ..
29 Apr, 26 04:43 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार शशि पांजा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
29 Apr, 26 04:21 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची।
29 Apr, 26 04:20 PM
Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "...CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से उन्होंने अत्याचार शु
29 Apr, 26 04:17 PM
नादिया, पश्चिम बंगाल: कल्याणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनुपम बिस्वास ने कल्याणी कॉलेज के पूलिंग बूथ नंबर 215 पर अपना वोट डाला।
29 Apr, 26 04:17 PM
गुवाहाटी: असम के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग गोयल ने वोट काउंटिंग शेड्यूल पर कहा, "... 126 विधानसभाओं में चुनाव संपन्न हुआ। करीब 86% एक ऐतिहासिक मतदान हुआ। इनमें कई जिले ऐसे थे जहां 95-96% वोटिंग हुई... चुनाव आयोग ने 126 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 126 IAS
29 Apr, 26 04:16 PM
नादिया, पश्चिम बंगाल: कल्याणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनुपम बिस्वास ने कहा, "यहां से 100% जीत होगी। भाजपा 185 सीटें जीत रही है। TMC अब अतीत हो गया है।"
29 Apr, 26 04:15 PM
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | कोलकाता: बेलेघाटा AC से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, "लोग दीदी के सपोर्ट में हैं। लेकिन इलेक्शन कमीशन के कुप्रबंध की वजह से पोलिंग धीरे हो रही है। लोग SIR के लिए लाइनों में थे, और अब EC के कुप्रबंध की वजह से। ऐसा नहीं होना चाह
29 Apr, 26 04:13 PM
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार, फिरहाद हकीम ने अपने परिवार के साथ कोलकाता के चेतला गर्ल्स हाई स्कूल में बूथ नंबर 258 पर अपना वोट डाला।
29 Apr, 26 04:12 PM
भवानीपुर, पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "अभी-अभी CO ने आदेश दे दिया कि पूरे प्रदेश में 4 से ज्यादा आदमी जहां खड़े होंगे उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है। CO ने आदेश दिया
29 Apr, 26 04:11 PM
नादिया, पश्चिम बंगाल: छपरा विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार जेबर सेख ने कहा, "सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है, कुछ छोटी-मोटी घटना हो सकती हैं लेकिन शांतिपूर्वक तरीके से मतदान चल रहा है। केंद्रीय बल जिस तरह हमारे कर्मियों पर लाठीचार्ज कर रही ह
29 Apr, 26 04:11 PM
पूर्व बर्धमान, पश्चिम बंगाल: मोंटेश्वर से भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने कहा, "माहौल बहुत अच्छा है। मतदान भी अच्छी तरह से हो रहा है। अभी स्थिति ठीक है...4 मई को यहां कमल खिलेगा..."
29 Apr, 26 04:11 PM
कोलकाता: बेलेघाटा से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, "...जितना ज़्यादा मतदान होगा, ममता दीदी का चौथा टर्म उतना ही सफल होगा। ये लोग कुछ जगहों पर थोड़ी गड़बड़ी कर रहे हैं, लेकिन हर जगह हमारे एजेंट हैं... उन्हें(भाजपा) पता है कि वे बेलेघाटा में हारने वाले है
29 Apr, 26 04:10 PM
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा, "कार्रवाई की जाएगी। जहां भी EVM से छेड़छाड़ हुई है, वहां दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं।"
29 Apr, 26 04:09 PM
हुगली: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, "चुनाव आयोग पूरी तरह से नाकाम है, चुनाव आयोग सेंट्रल फोर्स, राज्य फोर्स, केंद्रीय कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों के साथ काम कर रही है। राज्य कर्मचारी TMC के पक्ष में काम कर रहे हैं और केंद्रीय कर्म
29 Apr, 26 04:07 PM
हुगली: श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार तन्मय घोष ने कहा, "अभी तक शांतिपूवर्क तरीके से मतदान चल रहा है... लेकिन कुछ जगहों पर जैसे बूथ संख्या 225, 18, 19, 21 और 22 पर सेंट्रल फोर्स और बंगाल पुलिस ने हमारे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जो पूर
29 Apr, 26 04:00 PM
Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: कोलकाता: बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार सुजीत बोस ने कहा, "हम देख रहे हैं कि सब जगह ठीक से मतदान हो रहा है या नहीं। 2-4 जगहों पर कुछ समस्या है, यह(EVM) 2-4 जगहों पर खराब हुआ है।"
29 Apr, 26 03:59 PM