लाइव न्यूज़ :

Exclusive: भाजपा ने शिवेसना को दिया डिप्टी सीएम समेत 16 मंत्री पद का ऑफर, 2 दिन का अल्टीमेटम!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 31, 2019 09:36 IST

निर्दलियों को मिलाकर शिवसेना के पास 62 विधायक हैं और उन्हें 16 मंत्री दिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ निर्दलियों को मिलाकर बीजेपी के पास 120 विधायक हैं और उन्हें 23 मंत्री पद मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने 2014 चुनाव में 122 सीटें और इस चुनाव में 105 सीटें हासिल की है।महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है।

यदु जोशी

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर जारी खींचतान के बीच बीजेपी ने शिवसेना को डिप्टी सीएम समेत 16 मंत्रियों का ऑफर दिया है। साथ ही कहा कि पांच साल के लिए मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का ही होगा। बीजेपी ने इस ऑफर पर विचार करने के लिए शिवसेना को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। गौरतलब है कि निर्दलीयों को मिलाकर शिवसेना के पास 62 विधायक हैं और उन्हें 16 मंत्री दिया जा रहा है। दूसरी तरफ निर्दलीयों को मिलाकर बीजेपी के पास 120 विधायक हैं और उन्हें 23 मंत्री पद मिल रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने शिवेसना को इस फॉर्मूले पर विचार करने के लिए 1 नवंबर की रात तक का समय दिया है अन्यथा अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को शिवसेना ने आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए एक जरूरी भूमिका निभाने के लिए समझा। उनका मानना ​​है कि अगर आदित्य उपमुख्यमंत्री बनते हैं, तो दोनों दलों के बीच समन्वय बेहतर होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक चार महत्वपूर्ण मंत्रालय राजस्व, नगरविकास, गृह, वित्त भाजपा अपने पास ही रखेगी। गौरतलब है कि 1995 के बाद, राज्य में किसी भी पार्टी ने 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 75 से अधिक सीटें नहीं जीतीं, लेकिन भाजपा ने 2014 में 122 सीटें और इस चुनाव में 105 सीटें हासिल की है।

दोनों पार्टियों के तेवर में नरमी

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के तेवर कुछ नरम पड़ गए हैं, जिससे दोनों दलों के बीच तनातनी कुछ कम होती नजर आ रही है। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का शुक्रिया अदा किया जिसका शिवसेना नेताओं ने स्वागत किया है।

बुधवार को एक ओर जहां फडनवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, वहीं शिवसेना नेता संजय राऊत पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने 'मातोश्री' पहुंचे हैं। यहां सरकार गठन को लेकर मंथन हुआ। शिवसेना ने गुरुवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो