लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: आखिर लोकपाल को मिला लुटियंस के बाहर ठिकाना, नियम निर्धारण के लिए मोदी सरकार से जारी है संघर्ष

By हरीश गुप्ता | Updated: October 22, 2019 07:27 IST

सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में हाल ही में कहा था कि वह लोकपाल के लिए नया भवन तलाश रही है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को लोकपाल कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया है.लोकपाल में किसी नौकरशाह की शायद यह पहली नियुक्ति है.

सात माह इंतजार के बाद लोकपाल को एक अलग भवन मिल गया है. भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए बना यह पद और उसका कार्यालय इस दौरान फाइव स्टार होटल अशोक से संचालित हो रहा था. यह बात और है कि लोकपाल द्वारा आईटीडीसी के होटल अशोक को किसी भी किस्म के किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा था.

इस बीच नियमों के निर्धारण के लिए लोकपाल का सरकार के साथ संघर्ष जारी है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने अभी तक लोकपाल के लिए नियमों का निर्धारण नहीं किया है, जिसके बूते वह शक्तिशाली और उच्चपदस्थ लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सके.

केंद्र ने अभी लोकपाल में शिकायत के लिए आवेदन को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की है. लोकपाल अब लुटियन की दिल्ली से बाहर वसंत कुंज में इंटरनेशनल सेंटर फॉर अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन में जा रहा है. विशाल परिसर वाले इस भवन की पहचान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा लंबी खोज के बाद की गई है.

सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में हाल ही में कहा था कि वह लोकपाल के लिए नया भवन तलाश रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार ने नये भवन को अपने कब्जे में ले लिया है. इस बीच सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को लोकपाल कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया है. लोकपाल में किसी नौकरशाह की शायद यह पहली नियुक्ति है. 1995 के पंजाब कैडर के आईएएस कुमार, एनएचआरसी में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे.

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां