लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

By भाषा | Updated: July 5, 2019 10:05 IST

इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के नरवानी इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी।

इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी