लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पॉश इलाके में पूर्व एयर फोर्स अधिकारी ने दी जान, पत्नी ने भी खाया जहर, एक साल पहले ही हुई थी शादी

By विनीत कुमार | Updated: March 2, 2023 13:19 IST

दक्षिणी दिल्ली में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पति एयरफोर्स में था और हाल में उसने वहां से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में पति-पत्नी ने की आत्महत्या।आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में एक पूर्व इंडियन एयरफोर्स अधिकारी और उसकी पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना डिफेंस कॉलोनी के हुडको पैलेस की है। एयरफोर्स अधिकारी रहे अजयपाल (37) और उनकी पत्नी मोनिका (32) ने कथित तौर पर अलग-अलग समय पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

सामने आई जानकारी के अनुसार पत्नी मोनिका ने कमरे में पति को बेसुध हालात में पड़ा हुआ देखा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद पत्नी आननफानन में अजयपाल को अस्पताल ले गई, जहां जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी मोनिका ने भी घर आकर दोपहर में खुद जहर पी लिया। 

पुलिस ने जबतक दरवाजा तोड़कर पत्नी को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर कोई वजह सामने नहीं आ सकी है। महिला के पति एयरफोर्स में थे और हाल ही में वहां से इस्तीफा दे दिया था। करीब 1 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस अब आत्महत्या की वजहों को खंगालने में जुटी है।

बता दें कि इससे पहले पिछले ही हफ्ते पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में आर्थिक तंगी को लेकर 38 वर्षीय व्यक्ति ने चार महीने के शिशु समेत अपने दो बेटों और पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और इसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया था।

आरोपी की पहचान राजेश (38) के तौर पर हुई जिसने 35 वर्षीय पत्नी के अलावा पांच साल एवं चार महीने के अपने दो बेटों की कथित तौर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पत्नी और बेटों की हत्या करने के बाद राजेश ने अपनी कलाई को काफी अंदर तक काट दिया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :दिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील