लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में सभी को कोविड-19 रोधी टीका मुफ्त लगेगा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:24 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 अप्रैल मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को घोषणा की कि तेलंगाना सरकार राज्य में पूरी आबादी को निशुल्क कोविड-19 रोधी टीका लगवाएगी।

राव ने कहा कि सभी को टीका लगाने में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी और लोगों की जिंदगी की अहमियत को देखते हुए यह राशि खर्च करनी चाहिए।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस बाबत मुख्य सचिव सोमेश कुमार तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

तेलंगाना की आबादी करीब चार करोड़ है जिनमें विभिन्न राज्यों से अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने आए लोग भी शामिल हैं और अबतक 35 लाख लोगों को टीका लग चुका है।

राव ने कहा कि शेष लोगों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के अलावा यह देखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे कि ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो