लाइव न्यूज़ :

ड्रोन उड़ाने वाले संभल जाइए, 31 जनवरी तक पंजीकरण कराएं या कार्रवाई का सामना करें : विमानन मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 13, 2020 17:45 IST

पंजीकरण नहीं कराने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने एक नोटिस में कहा, ‘‘सरकार के संज्ञान में ऐसे ड्रोन और उनका संचालन करने वाले आए हैं जो सीएआर (नागर विमानन आवश्यकताएं) का अनुपालन नहीं करते।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया गया है। न रखने वाले सभी लोगों को 31 जनवरी 2020 तक यह प्रक्रिया (ऑनलाइन पंजीकरण की) पूरी करनी होगी।

विमानन मंत्रालय ने मानकों का अनुपालन नहीं करते हुए ड्रोन उड़ाने वाले सभी लोगों के लिये एक स्वैच्छिक पंजीकरण की घोषणा की है और उनसे 31 जनवरी तक ऐसा कराने को कहा गया है।

अमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया गया है। पंजीकरण नहीं कराने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने एक नोटिस में कहा, ‘‘सरकार के संज्ञान में ऐसे ड्रोन और उनका संचालन करने वाले आए हैं जो सीएआर (नागर विमानन आवश्यकताएं) का अनुपालन नहीं करते।’’

इसमें कहा गया, “असैनिक ड्रोनों और ड्रोन संचालकों की पहचान की सुविधा के लिये ऐसे ड्रोनों और ड्रोन संचालकों को एक बार स्वैच्छिक प्रकटीकरण का अवसर दिया जा रहा है...ड्रोन रखने वाले सभी लोगों को 31 जनवरी 2020 तक यह प्रक्रिया (ऑनलाइन पंजीकरण की) पूरी करनी होगी।”

ड्रोन पर फिक्की की एक समिति के सह-अध्यक्ष अंकित मेहता ने पिछले साल 22 अक्टूबर को कहा था कि भारत में अवैध ड्रोनों की संख्या 50 से 60 हजार होने की उम्मीद है। ईरान के विशिष्ट अल-कुद्स बल के प्रमुख मेजर जनरल सुलेमानी तीन जनवरी को उस वक्त अमेरिकी सेना के ड्रोन से किये गए मिसाइल हमले में मारे गए थे जब उनका काफिला बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई्ड्डे से निकल रहा था।

भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस हमले ने देश में संचालित हो रहे “मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले सैकड़ों ड्रोन पर कार्रवाई के लिये सरकार को प्रेरित किया।” अधिकारी ने कहा, “गैटविक हवाईअड्डे पर दिसंबर 2018 में जो हुआ वह पहले ही हमारे दिमाग में था।”

हीथ्रो के बाद ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े हवाईअड्डे गैटविक को 19 से 21 दिसंबर 2018 के बीच तब बंद करना पड़ा था जब उसकी बाहरी दीवारों के आसपास कई ड्रोन उड़ते देखे गए। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिये तीन दिनों के दौरान करीब 1000 उड़ानों को या तो रद्द करना पड़ा या उनका मार्ग परिवर्तित करना पड़ा था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 27 अगस्त 2018 को सीएआर जारी किया था ताकि भारतीय हवाईक्षेत्र में असैनिक ड्रोनों के इस्तेमाल को नियमित किया जा सके। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील