लाइव न्यूज़ :

EPFO ने शुरू की WhatsApp हेल्पलाइन सेवा, तुरंत होगा शिकायत का समाधान

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 14, 2020 11:19 IST

वॉट्सऐप के भारत में संचार के एक विशाल माध्यम के रूप में उभरने के साथ ही ईपीएफओ ने उस असाधारण अवसर को ग्रहण कर लिया है और यह ऐप अपने सभी हितधारकों तक सीधे पहुंच प्रदान करने और संवाद करने का एक माध्यम प्रदान करता है।

Open in App
ठळक मुद्देईपीएफओ ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के दौरान अपने ग्राहकों के लिए एक वॉट्सऐप हेल्पलाइन सर्विस शुरू की। इस हेल्पलाइन ने हितधारकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है।

अपने सदस्यों के जीवन को और ज्यादा सुगम बनाने के लिए ईपीएफओ ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के दौरान अपने ग्राहकों के लिए एक वॉट्सऐप हेल्पलाइन सर्विस शुरू की। इस हेल्पलाइन ने हितधारकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। अब तक ईपीएफओ ने व्हाट्सऐप के माध्यम से 1,64,040 से ज्यादा शिकायतों और सवालों का समाधान किया है। 

वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर शिकायतों, प्रश्नों में 30 प्रतिशत की कमी और ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल (ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल) पर 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ईपीएफओ द्वारा उसके शिकायत निवारण मंचों के विभिन्न तरीकों के अलावा यह सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें वेब आधारित ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल, सीपीजीआरएएमएस, सोशल मीडिया पेज (फेसबुक और ट्विटर) और एक समर्पित 24x7 कॉल सेंटर शामिल हैं।

वॉट्सऐप के भारत में संचार के एक विशाल माध्यम के रूप में उभरने के साथ ही ईपीएफओ ने उस असाधारण अवसर को ग्रहण कर लिया है और यह ऐप अपने सभी हितधारकों तक सीधे पहुंच प्रदान करने और संवाद करने का एक माध्यम प्रदान करता है। इस पहल के माध्यम से पीएफ ग्राहकों को सबके लिए अलग मार्गदर्शन सिद्धांत का पालन करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत करने की अनुमति प्राप्त होगी। यह ग्राहकों के लिए उनके घरों तक तेज एवं सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करेगा।

अब ईपीएफओ के सभी 138 क्षेत्रीय कार्यालयों में वॉट्सऐप हेल्पलाइन सेवाएं कार्यरत हो चुकी हैं। कोई भी हितधारक, जहां पर उनका पीएफ खाता है, उस संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर वॉट्सऐप संदेश के माध्यम से,  ईपीएफओ द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकता है। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के समर्पित वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबरों को ईपीएफओ के आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध करवाया गया है।

इस हेल्पलाइन का उद्देश्य ईपीएफओ द्वारा डिजिटल पहल को अपनाते हुए अपने ग्राहकों को अंतिम छोर तक पहुंच प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे बिचौलियों पर उनकी निर्भरता कम हो सके। शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए और वॉट्सऐप पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय में विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम की तैनाती की गई है।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबारNPS में बड़े बदलाव और भी मजबूत और पारदर्शी होगा पेंशन का सिस्टम, 1 अप्रैल फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, जानिए मुख्य बातें

कारोबार2026 में ईपीएफओ 3.0 संस्करण लाने की योजना, 5 साल बाद लंबी प्रतीक्षा के बाद 4 श्रम संहिता लागू, जानें फायदे

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत