लाइव न्यूज़ :

सुनिश्चित करें आवाजाही पर पाबंदियों से टीकाकरण प्रभावित नहीं हो: केंद्र ने राज्यों से कहा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोविड​​-19 को नियंत्रित करने के लिए उनके द्वारा आवाजाही पर लगायी गई पाबंदियों से टीकाकरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ राज्यों और जिलों में कुछ अवधि के लिए कर्फ्यू और आंशिक/पूर्ण लॉकडाउन लगाना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के प्रबंधन के लिए कुछ अस्पतालों को केवल कोविड-19 मामलों के प्रबंधन के लिए समर्पित कोविड-19 अस्पतालों के रूप में चिह्नित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में सलाह दी जाती है कि कोविड-19 टीकाकरण सेवाएं कोविड-19 कर्फ्यू / लॉकडाउन से प्रभावित नहीं होनी चाहिए और ऐसे कदमों के दौरान लाभार्थियों की कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) के लिए आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, उन सीवीसी को जिन्हें समर्पित कोविड-19 अस्पतालों के रूप में पहचाना गया है, उन्हें निरंतर कोविड-19 टीकाकरण सेवाएं प्रदान करते रहना चाहिए। इन अस्पतालों में एक अलग इमारत / ब्लॉक में टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए, जो उस भवन या ब्लॉक से अलग होती हो, जहां कोविड​​-19 के रोगियों का प्रबंधन किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इससे सुनिश्चित होगा कि इन अस्पतालों में टीकाकरण के लाभार्थी अनजाने में कोविड-19 के संपर्क में न आयें।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं आपसे सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड​​-19 टीकाकरण की निर्बाध निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का विनम्र अनुरोध करता हूं। भारत सरकार कोविड​​-19 टीकाकरण के लिए हर संभव सहयोग करेगी, जो महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण रणनीति है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में वर्तमान में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को अब तीन महीने पूरे हो चुके हैं, जिस दौरान कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह द्वारा तय किये गए प्राथमिकता वाले लाभार्थियों को 12.26 करोड़ खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह