लाइव न्यूज़ :

कंप्यूटर इंजीनियरिंग स्ट्रीम छात्रों की पहली पसंद, मैकेनिकल में दाखिले हुए कम: शिक्षा मंत्रालय रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: January 28, 2024 14:03 IST

शिक्षा मंत्रालय की एआईएसएचई रिपोर्ट के आंकड़ों में 2019-20 वर्ष के मुकाबले में 2021-22 में 38 फीसदी का इजाफा हुआ है। सर्वे में जहां वर्ष 2019-20 में कुल 9.3 लाख बच्चे कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहे थे, अब उनकी संख्या 2021-22 में 12 लाख हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देएआईएसएचई रिपोर्ट- कंप्यूटर इंजीनियरिंग स्ट्रीम में दाखिले बढ़ेवहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आई गिरावटआए आंकड़ों में 2019-20 वर्ष के मुकाबले में 2021-22 में 38 फीसदी का इजाफा हुआ

नई दिल्ली: हाल में आई शिक्षा मंत्रालय की एआईएसएचई रिपोर्ट में बात सामने आई है कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग की ओर छात्रों का रुझान बढ़ा है। आए आंकड़ों में 2019-20 वर्ष के मुकाबले में 2021-22 में 38 फीसदी का इजाफा हुआ है। सर्वे में जहां वर्ष 2019-20 में कुल 9.3 लाख बच्चे कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहे थे, अब उनकी संख्या 2021-22 में 12 लाख हो गई। 

शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार रात जारी उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई) की नई रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरिंग में कंप्यूटर इंजीनियरिंग (सीई), इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई), सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आती है। डेटा की मानें तो इंजीनियरिंग की इन पांच स्ट्रीम्स में कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इजाफा हुआ है, जहां कुल 38.82 फीसदी और 1.44 फीसदी की बढ़त हुई। 

वहीं, दूसरी इंजीनियरिंग की स्ट्रीम्स में मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स में 15.45 फीसदी, 0.81 फीसदी और 3.31 फीसदी का क्रमश: का इजाफा हुआ। लेकिन साल 2021-22 में इंजीनियरिंग में कंप्यूटर कोर्स में 12.9 लाख बच्चों ने दाखिला लिया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स में 6 लाख बच्चों ने दाखिला लिया और मैकिनकल में 5.74 लाख बच्चों ने, सिविल में 4.64 लाख बच्चों ने और इलेक्ट्रिकल सबसे ज्यादा फेमस स्ट्रीम रही है, जिसमें 3.75 लाख बच्चों ने दाखिला लिया है।  

पिछले साल में कंप्यूटर स्ट्रीम में सबसे ज्यादा बच्चों ने एडमिशन लिया था। साथ ही, इस बार इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए, सभी यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी स्तरों पर कुल नामांकन 41,31,303 है, जो पिछले साल के 39,20,213 से लगभग 5 प्रतिशत अधिक है।

इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस में कुल 57,18,185 छात्रों ने दाखिला लिया, जिसमें यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी स्तर पर 52.1 फीसदी छात्राएं हैं। वहीं, यूजी स्तर पर देखें तो 50.8 फीसदी के साथ कुल 49,18,425 छात्राओं ने दाखिला लिया। पीजी में इन्होंने 61.2 फीसदी के साथ 7,52,807 छात्राओं ने दाखिला लिया। दूसरी ओर पीएचडी में 50 फीसदी के साथ छात्राओं ने 45,324 दाखिला लिया। 

टॅग्स :शिक्षा मंत्रालयएजुकेशनIITआईआईटी कानपुरकंप्यूटरComputer
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतबिहार में IIT ने अपने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में नौ पुलों को बता दिया सबसे ज्यादा खतरनाक, 5 साल के भीतर प्रदेश में तकरीबन 26 पुल गिरे

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज