लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: इंजीनियरिंग के छात्र साद अशफाक को नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर किया गया गिरफ्तार, इससे पहले भीड़ ने भी पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2022 22:04 IST

अशफाक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'एक 50 वर्षीय व्यक्ति का 6-9 साल के बच्चे से शादी करना स्पष्ट बाल शोषण है। और मुझे नहीं पता कि आप लोग इसका समर्थन कैसे करते हैं। क्या आप अपनी 6 साल की बेटी को 50 साल के आदमी को देंगे?

Open in App
ठळक मुद्देइंजीनियरिंग के छात्र ने नूपुर शर्मा को बताया बहादुर महिलापूछा - क्या आप अपनी 6 साल की बेटी को 50 साल के आदमी को देंगे?

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी में एक मुस्लिम युवक को नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भीड़ ने भी उसकी पिटाई की थी। युवक की पहचान साद अशफाक अंसारी के नाम से हुई है, जो एक इंजीनियरिंग का छात्र है।

दरअसल, अशफाक ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पैगंबर मोहम्मद और आयशा को लेकर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, 'एक 50 वर्षीय व्यक्ति का 6-9 साल के बच्चे से शादी करना स्पष्ट बाल शोषण है। और मुझे नहीं पता कि आप लोग इसका समर्थन कैसे करते हैं। क्या आप अपनी 6 साल की बेटी को 50 साल के आदमी को देंगे? (इसके बारे में सोचो)।" अशफाक ने नूपुर शर्मा का अपना समर्थन करते हुए उन्हें 'बहादुर महिला' कहा था।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बड़े हो जाओ यारों। दुनिया में आतंकवाद फैलाने वाले धर्मों को त्यागो और इंसान बनो। यह बस इतना आसान है। मुझे पहले से ही पता है कि इसे पोस्ट करने से मुझे कितनी नफरत मिलेगी और गलत समझे जाने के लिए तैयार हूं क्योंकि आप लोग अभी भी बच्चे हैं।”इसके बाद शनिवार की रात को उन्मादी मुस्लिम भीड़ साद अशफाक अंसारी के आवास पर पहुंची उसके साथ मारपीट की। 

रविवार को मुस्लिम भीड़ फिर अशफाक के घर पहुंची और घर के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर के निजामपुरा पुलिस स्टेशन में साद अशफाक अंसारी के खिलाफ ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

भिवंडी में ईशनिंदा विवाद एक ज्वलंत मुद्दा प्रतीत होता है क्योंकि वहां की पुलिस ने नूपुर शर्मा को भी उससे पूछताछ के लिए तलब किया है। रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर भिवंडी पुलिस ने 30 मई को नूपुर शर्मा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी और पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने एक समन जारी किया है जिसमें उन्हें एक 13 जून को तारीख पर पेश होने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :नूपुर शर्मामहाराष्ट्रपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप