लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, CRPF के दो कमांडो शहीद, दो जवान घायल, एक नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: February 10, 2020 16:17 IST

अधिकारी ने बताया कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं। सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान मुठभेड़ में घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार सुबह मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कमांडो शहीद हो गए और एक नक्सली मारा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान मुठभेड़ में घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गयी।’’ सीआरपीएफ के दो घायल कर्मियों में एक उप-कमांडेंट भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है और जंगल से घायल जवानों को निकालने का काम चल रहा है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़सीआरपीएफभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल