निजी विमान के लिए आपात स्थिति घोषित, मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा
By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:28 IST2021-05-06T23:28:18+5:302021-05-06T23:28:18+5:30

निजी विमान के लिए आपात स्थिति घोषित, मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा
मुंबई, छह मई नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक निजी विमान के लिए आपात स्थिति घोषित कर दी गयी और बाद में यह विमान मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया।
मुंबई हवाईअड्डे के एक प्रवक्ता ने बयान में बताया कि एक विमान नागपुर से हैदराबाद जा रहा था और बाद में इसका रुख मुंबई की तरफ हो गया।
इस घटना के बारे में तत्काल कोई विस्तृत ब्योरा नहीं मिल पाया है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘निजी विमान के लिए आपात स्थिति की घोषणा की गयी...।’’
बाद में, यह विमान मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया।
आपात स्थिति की घोषणा तब की जाती है जब हवाईअड्डे के नजदीक कोई विमान खतरे में रहता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।