लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का विवादित पोस्ट, 'मुस्लिमों ने अरब देशों से शिकायत की तो कट्टरपंथियों को तूफान का सामना करना पड़ेगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2020 13:46 IST

सोशल मीडिया पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के पोस्ट को भड़काऊ बताया जा रहा है। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि भारत को जफरुल इस्लाम ने नीचा दिखाने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट के जरिए जफरूल इस्लाम पर हमला बोला है, उन्हें घटिया और जहरीली सोच वाला बताया है। आम आदमी पार्टी की ओर से जफरुल इस्लाम पर कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नई दिल्ली: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान (Zafarul-Islam Khan)अपने सोशल मीडया (फेसबुक) पर किए अपने विवादित पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। जफरुल इस्लाम ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जिस दिन भारत के मुसलमानों ने अरब और मुस्लिम देशों से अपने खिलाफ होने वाले जुल्म की शिकायत की, उस दिन तूफान आ जाएगा। पोस्ट में उन्होंने हिन्दुओं को को चेतावनी भी दी है। जफरुल इस्लाम के पोस्ट पर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट के विरोध में लिख रहे हैं कि जफरुल इस्लाम का पोस्ट धार्मिक विद्वेष को बढ़ाने वाला है।

यहां पढ़ें जफरुल इस्लाम का पूरा फेसबुक पोस्ट 

जफरुल इस्लाम ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ''धन्यवाद कुवैत, भारतीय मुसलमानों के साथ खड़े होने के लिए! कट्टर हिंदुओं ने सोचा था कि अरब और मुस्लिम देश अपने आर्थिक संबंधों के कारण भारत के मुसलमानों के उत्पीड़न की कोई चिंता नहीं करेंगे। ये कट्टरपंथी भूल गए हैं कि भारत के मुसलमानों की अरब और मुस्लिम दुनिया में जबरदस्त लोकप्रियता है। भारतीय मुसलमानों ने सदियों से पूरी सद्भावना से इस्लाम की सेवा की है। उनकी गिनती हमेशा से इस्लाम के उत्कृष्ट विद्वानों में होती है, जिन्होंने विश्व विरासत में अपना सांस्कृतिक योगदान दिया है। शाह वलीउल्लाह देहलवी, इकबाल, अबुल हसन नदवी, वाहिदुद्दीन खान, जाकिर नाइक का नाम अरब और मुस्लिम देशों के हर घर में बड़े सम्मान से लिया जाता है। अरे कट्टरपंथियो, यह अच्छे से जान लो कि भारतीय मुसलमानों ने अबतक अरब और मुस्लिम जगत से आपके हेट कैम्पेन, लिंचिंग और दंगों की शिकायत नहीं की है। जिस दिन उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जाएगा, उस दिन कट्टरपंथियों को तूफान का सामना करना पड़ेगा।''

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने हिंदी में भी इस मामले को लेकर पोस्ट किया है।

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के पोस्ट पर बीजेपी दिल्ली के नेता कपिल मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि  'घटिया और जहरीली सोच वाले जफरुल इस्लाम को को तुरंत पद से हटाइए। आतंकी जाकिर नाइक का समर्थन कर रहा है। देश के अंदर हमलों की बात कर रहा है। ऐसे आतंकी सोच वाले को AAP ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का मुखिया बना रखा है। हमारी मांग और चेतावनी है कि इसे तुरंत हटाइए।'

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील