गजेन्द्र शेखावत ने कहा- हरियाणा और महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा की सरकार

By धीरेंद्र जैन | Published: October 6, 2019 11:07 PM2019-10-06T23:07:17+5:302019-10-06T23:07:17+5:30

हरियाणा में चुनाव प्रचार के बाद जोधपुर लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

Elections 2018: Gajendra Shekhawat says BJP government will be formed in Haryana and Maharashtra | गजेन्द्र शेखावत ने कहा- हरियाणा और महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा की सरकार

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत। (फाइल फोटो)

Highlightsकेन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों के काम में जनता खुश है।उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों के काम में जनता खुश है, ऐसे में हरियाणा और महाराष्ट्र में भी आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। कांग्रेस में पूरे देश में बिखराव की स्थिति है और यह पार्टी आपसी गुटबाजी का शिकार है।

हरियाणा में चुनाव प्रचार के बाद जोधपुर लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। दोनों ही राज्यों में भाजपा सरकारों ने बेहतरीन विकास कार्य करवाए हैं और केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से सभी खुश हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में पूरी तरह से बिखराव और गुटबाजी दिखाई दे रही है। हरियाणा में तो कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता संजय निरूपम के कारण कांग्रेस उलझन में है। ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्ष ही नहीं है और भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ दोनों राज्यों में फिर से सरकार बनाएगी।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान के खींवसर और मंडावा में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है क्योंकि माहौल भाजपा के पक्ष में है। हम दोनों स्थानों पर विजय प्राप्त करेंगे। एक और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि चाहे पांच उपमुख्यमंत्री बनाएं अथवा 11, लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार लाएं। मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए ओर हमारी बेटियों की जिंदगी सुरक्षित की जाये। महिला और बालिकाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों में अंकुश लगाया जाए। 

Web Title: Elections 2018: Gajendra Shekhawat says BJP government will be formed in Haryana and Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे