लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन अधिकारी शुक्रवार को आएंगे पश्चिम बंगाल, अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:11 IST

Open in App

कोलकाता, 22 फरवरी पश्चिम बंगाल के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को राज्य का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दौरान जैन जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

एक निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जैन विधानसभा चुनाव की समग्र तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस शुक्रवार को आएंगे। वह राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। जिला प्रशासन से चुनाव के लिए अपनी तैयारियों पर बिंदुवार प्रस्तुति तैयार करने को कहा गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि जैन पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों में स्थानांतरित किए गए, खासकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जैन द्वारा विभिन्न जिलों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर एक रिपोर्ट भी मांगे जाने की संभावना है।

जैन का दौरा कितने दिनों का होगा इस बारे में पता नहीं चल पाया है। अपने दौरे के बाद जैन चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।

पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो